Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

आकाशीय बिजली गिरने से चाचा भतीजा घायल

आकाशीय बिजली गिरने से चाचा भतीजा घायल

खागा (फतेहपुर) खखडेरू थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में बीती रात आकाशी बिजली गिरने से दो युवक चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उपचार हेतु एंबुलेंस सेवा से सीएचसी धाता ले गए। जहां पर डाक्टरों ने गंभीर हालत देखकर मंझनपुर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। जिसके घटना कि जानकारी ग्राम प्रधान ने उप जिलाधिकारी मनीष कुमार को मोबाइल द्वारा सूचित कर दिया।
खागा तहसील क्षेत्र के खखडेरू थाना अंतर्गत नसीरपुर गांव निवासी रामप्रसाद पुत्र रामलाल उम्र लगभग 24 वर्ष व कमलेश पुत्र राजकिशोर उम्र लगभग 10 वर्ष की दिनांक 4 अगस्त 2022 समय लगभग रात्रि 10 बजे आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गये। बताया जाता है कि चाचा भतीजे दोनों लोग घर के बाहर छप्पर के नीचे मोबाइल देख रहे थे तभी आकाशीय बिजली गरज के साथ गिर गई जिसे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायल की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी हुई तो लोग एकत्रित हो गए और आनन-फानन में 108 एंबुलेंस सेवा से उपचार हेतु धाता सी एच सी ले गये। जहां पर डाक्टरों ने गंभीर हालत देखकर दोनों लोगों को मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर दोनों लोगों को उपचार किया जा रहा है। वही ग्राम प्रधान ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी उप जिला अधिकारी मनीष कुमार को फोन द्वारा सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!