लार में युवकों की गोलबंदी से आये दिन होते विवाद व एक दूसरे पर हमला
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम लार से अपने घर पिंडी जा रहे एक युवक को अराजकतत्वों ने रास्ते में घेरकर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने किसी तरह युवक की जान बचाई और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव निवासी विशाल यादव (22) पुत्र राजाराम यादव शुक्रवार की शाम बाइक से लार की तरफ किसी कार्य से आया था। लार से वापस अपने घर जा रहा था। अभी लार पिण्डी मार्ग पर धनगड़ी गांव के समीप पहुंचा था की कुछ युवकों ने उसे रास्तों में उसे घेर लिया और उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यही नहीं विशाल के पीठ, गर्दन, बाह सहित कई अन्य जगहों पर चाकू से भी हमला किया है। इस दौरान मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने किसी तरह युवक की जान बचाई और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



