महिलाओं का आरोप – प्रशासन ने डरा-धमकाकर खुलवाया शराब का ठेका

शेयर करे

ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

लखनऊ ::- राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पासिन ढकवा गांव में शराब ठेके को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है धरने पर बैठी महिलाओं ने आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा उन्हें डरा-धमकाकर शराब का ठेका पुनः खुलवा दिया गया। उनका कहना है कि गांव में शांति और सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए ठेका बंद किया गया था, लेकिन प्रशासन ने ग्रामीणों की मांगों को नजरअंदाज करते हुए दोबारा संचालन शुरू करा दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट