बेकाबू मोरंग लदे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

शेयर करे

मोरंग खदान संचालको को नही है प्रसाशन का खौफ

प्रशासन हुवा फेल,ज़िन्दगी हुई डिरेल

मौके पर हुई दर्दनाक मौत

सूचना पाकर मौके पर पहुंची खागा विधायक

खागा/फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें कि खदान संचालको की मनमानी थमने का नाम नही ले रही है । अभी कुछ दिन पहले हमारे न्यूज़ चैनल की तरफ से ओवर लोड मोरंग लदे वाहन की कवरेज दिखाई गई थी खागा चौक स्थित चंद्र शेखर केशरवानी की दुकान के चबूतरे को ट्रक ने छतिग्रस्त किया था और आज फिर ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया है मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई है ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है खदान संचालको को जिससे नही है किसी भी प्रकार का डर ।

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि खागा – नगर पंचायत के समीप सूचना पाकर मौके पर पहुंची खागा विधायक ।
बुदवन निवासी नरसिंह का पुत्र शाम को अपनी बक्से क़ी दुकान बंद करके घर जा रहा था तभी ओवर लोड मौरंग लदे ट्रक ने टककर मार दी जिससे युवक क़ी दर्दनाक मौत हो गयी।

देर शाम लगभग 8 बजे के आसपास नगर पंचायत कार्यालय के पास नहर पुलिया में एक बालू लदे ट्रक ने अपाचे बाइक सवार को बुरी तरह कुचल दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की खागा किशनपुर रोड में बक्से की दुकान है जो जिसे बन्द करके घर वापस जा रहा था।तभी यह हादसा हुआ।
आपको बताते चले कि नहर पुलिया के दोनों पटरियों में सब्जी की दुकाने लगाने के लिए तहसील प्रशासन ने जगह दे रखी है,इसके बावजूद भी कुछ सब्जी के दुकानदार पुलिया पर ही दोनों तरफ फुटपाथ में अपनी दुकानें दोपहर से ही सजा देते है,जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पर न तो नगरपंचायत कोई कदम उठा रही है न ही पुलिस प्रसाशन।वही बालू लदे ट्रक,डम्फर नगर के अंदर से तेज रफ्तार से निकलते है जिनपर कोई अंकुश नही लग पा रहा। जब कि आए दिन इस जगह पर कोई न कोई हादसा होता ही रहता है।

Crime24hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी