देवरिया,
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत हुआ आयोजन
लार ब्लॉक सभागार में प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आयोजन में महिला प्रशिक्षु द्वारा उपस्थित प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बताया गया कि आप लोग साइबर स्कैम से बचें बिना वजह किसी को किसी प्रकार का ओटीपी न बताए।
एडीओ पंचायत अनिल चौबे ने प्रधानों से कहा कि किसी को कोई समस्या हो तो बताइए, इस पर प्रधान संघ के अध्यक्ष आसनारायन सिंह ने कहा कि दबाव देकर आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया गया लेकिन अभी तक कई गांव में इसका भुगतान नहीं हुआ। प्रधान पति दोगारी मिश्र अभय मिश्र ने बताया कि समस्याएं तो बहुत है, बार बार सचिव बदल रहे हैं जिससे ग्राम पंचायतों की विकास की गति धीमी पड़ रही है, एसआईआर का समय चल रहा है और पिछले लगभग 15 दिनों से हमारे यहां कोई सचिव न होने के कारण परिवार रजिस्टर का नकल नहीं निकल पा रहा है। लोग जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए भटक रहे हैं।
इसके अलावा व्यक्तिगत शौचालय की मांग भी उठी इस पर सहायक खंड विकास अधिकारी का कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया।
सहायक खंड विकास अधिकारी अनिल चौबे, प्रधान संघ अध्यक्ष आसनारायन सिंह, खंड प्रेरक प्रेम शंकर, तपनरायन यादव, संतोष साहनी, अखिलेश दुबे, रोहित कुमार, अभय मिश्र, नागेंद्र कुशवाहा, आदि प्रधान उपस्थित रहे।



