खागा फतेहपुर ::- खागा नगर में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को मद्देनजर नजर व्यापारियों में भारी वाहनों के प्रति आक्रोश फूड पड़ा। व्यापारियों ने व्यापार मंडल के तत्वाधान में तहसील प्रशासन सहित नगर पंचायत प्रशासन व पुलिस प्रशासन को 6 सूत्री ज्ञापन देते हुए मांग किया कि आम जनों की लगातार दुर्घटनाओं में मौतें हो रही हैं। जिसके लिए भारी वाहनों के आवागमन के लिए डायवर्जन रोड तथा नगर में नो एंट्री किया जाए।
बताते चलें की नगर व्यापारी नरसिंह के पुत्र हुकुम सिंह की नगर पंचायत कार्यालय के सामने ओवरलोड मोरम वाहन से दुर्घटनाग्रस्त होकर असमय मृत्यु हो गई। जिससे नगर के व्यापारी व व्यापारी संगठन आक्रोशित हो गए और नगर में नो एंट्री, मृतक के परिजनों को मुआवजा, भारी वाहनों के लिए डायवर्जन रोड , सड़कों तक फैली दुकानों, फुटपाथों से ठेला हटाने सहित 6 सूत्री ज्ञापन देकर मांग किया की जल्दी ही समस्या का निस्तारण किया जाए। वही चेतावनी भी दिया कि अगर स्थानीय प्रशासन जनहित मुद्दों पर जल्दी ही कार्रवाई नहीं किया तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार स्थानीय प्रशासन ही होगा। व्यापार मंडल मिश्रा गुट के अध्यक्ष प्रकाश पांडे ने बताया कि विगत चार महीना में छह मौतें दुर्घटना से हो चुकी हैं। क्योंकी नगर में आम दिनों भारी भीड़ रहती है वही ओवरलोड मोरम वहानो सहित अन्य भारी वाहन सड़कों में रात दिन दौड़ते हैं जिसके चलते आए दिन आम जनों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। वही बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडे ने भी जनहित में तहसील प्रशासन को ज्ञापन देकर नगर में नो एंट्री की मांग किया है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रितेश पांडे, अनूप कौशल, इसराइल फारुकी, सुमन सिंह एडवोकेट, रामसखा द्विवेदी एडवोकेट आदि व्यापारी अधिवक्ता सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट



