विमानों की गर्जना से दहला आसमान, पुकारी गांव में सेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग

जनपद बांदा।

बांदा जिले में सोमवार को दिन भर आसमान में लड़ाकू विमानों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे लोगों में उत्सुकता का माहौल बना रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक तेज रफ्तार से उड़ते विमानों को देखकर लोग घरों की छतों और सड़कों पर निकल आए। कई बार विमानों ने निचली उड़ान भी भरी, जिससे लोगों का कौतूहल और बढ़ गया।

खेतों में उतरा सेना का हेलीकॉप्टर:

एक साथ कई लड़ाकू विमान अलग-अलग दिशाओं में उड़ान भरते नजर आए, बच्चों और युवाओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते और तस्वीरें खींचते दिखाई दिए। सूत्रों की जानकारी के अनुसार इसी दौरान दोपहर में आर्मी का एक हेलीकॉप्टर नरैनी तहसील के पुकारी गांव के पास एक खुले मैदान में कुछ देर के लिए उतरा। हेलीकॉप्टर के उतरते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए।

Crime 24 Hours/ब्यूरो रिपोर्ट