जन्माष्टमी का पर्व क्षेत्र में धूम धाम से मनाया जा रहा है।

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।
जिले में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न तहसीलों व क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण की झांकियां निकाली जा रही है।लोगों द्वारा अपने घरों को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है ।भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में अपार हर्ष व खुशी का वातावरण देखा जा रहा है ।चारों ओर वातावरण हर्ष मय बना हुआ है ।देवालयों ,मंदिरों, तथा पूजा स्थलों पर भक्तगणों की भीड़ देखने को मिल रही है। थाना परिसर में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए आकर्षक सजावट और झांकियां बनाई जा रही है।आज भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है ।
रिपोर्ट संजय कुमार मिश्र