धाता फतेहपुर ::- फतेहपुर जिले के धाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धाता का शुक्रवार को कायाकल्प अवार्ड सर्टिफिकेशन के लिए राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम में डॉ. अजय मौर्या, डॉ. आसिफ और मोहम्मद आबिद शामिल रहे।,टीम ने अस्पताल की लैब, फार्मेसी, प्रसव इकाई, डेंटल यूनिट और कोल्ड चेन प्वाइंट का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, जांच व्यवस्था और रिकॉर्ड का जायजा लिया। साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और शिकायत निस्तारण व्यवस्था की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई।
इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. शिव सिंह, डॉ. नंदिनी सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट



