उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का प्रदेश वासियों के लिए खास संदेश

शेयर करे

लखनऊ ::-

मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों,

यह आंग्ल वर्ष 2026 में प्रवेश का समय है। 2025 का वर्ष टेक्नोलॉजी, एआई व डेटा में नवाचार के नए मापदंड स्थापित करने के लिए स्मरण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश भविष्योन्मुखी विकास के नए मानक गढ़ रहा है।

प्रदेश में सुशासन के राज ने विश्व भर में ‘ब्रांड यूपी’ को सशक्त किया है। उत्तर प्रदेश अब निवेशकों के विश्वास का राज्य बन गया है।

मैं चाहूंगा कि मेरे युवा साथी वर्ष 2026 के लिए एक विशेष संकल्प लें। आप अपने आसपास 5 बच्चों को कंप्यूटर और एआई के विषय में जागरूक करें। हर सप्ताह कम से कम एक घंटा ‘ज्ञानदान’ के लिए निकालें।

Crime hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी