जलकल बंद होने से महिलाओं व बुजुर्गों की आवाज बना युवा मोर्चा
जनहित में जलकल शीघ्र चालू न होने पर युवा मोर्चा ने दी थी चेतावनी
देवरिया नगर पंचायत लार में विगत दो माह से जलकल सप्लाई बंद होने के कारण पेयजल संकट गहराया है। हजारों लोग शुद्ध पानी से वंचित हैं और मजबूरी में हैंडपंप, निजी बोरिंग व दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाने को विवश हैं। घरों की टंकियां सूख चुकी हैं और आमजन को बूंद–बूंद पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। जलापूर्ति बंद होने से न केवल पेयजल संकट गहराया है, बल्कि आम नागरिकों की दैनिक दिनचर्या भी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। संकट का सबसे अधिक असर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर पड रहा हैं।

इस समस्या को लेकर लार नगर की समाजसेवी संस्था लार युवा मोर्चा के अध्यक्ष साहू विशाल कुमार गुप्ता ने बुधवार को उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति ठप होना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है। यदि शीघ्र व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। गुरुवार को नगर प्रशासन हरकत में दिखा, जलकल चालू करने को लेकर नगर में फटे पाइप लाइन को ठीक कराता दिखा।



