पीपा पुल निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

शेयर करे

देवरिया,

लार क्षेत्र के महाल मंझरिया के दर्जनों किसानों ने आज सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सीआरओ देवरिया को सौंपा। ज्ञापन मे शिघ्र पीपा पुल बनाने की मांग किया गया ।

ज्ञात हो की सलेमपुर तहसील के महाल मंझरिया मे दस हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि पर कृषक कृषि व पशुपालन का कार्य करते हैं उन्हे कृषि उपकरण टेक्टर,कंबाईन आदि ले जाने मे काफी कठिनाई का सामना करना पडता है। किसानों को नाव से आने जाने मे काफी कठिनाई का सामना करना पडता है व समय बर्बाद होता है। मिडिया को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा की शिघ्र पीपा पुल का निर्माण नही हुआ तो समाजवादी पार्टी किसानों के साथ सडक पर उतरने को बाध्य होगी। सपा जिलाउपाध्यक्ष/प्रवक्ता प्रज्ञानन्द चौधरी ने कहा की पीपा पुल के आभाव मे हम किसान खून के आंसु रो रहे हैं। स्वीकृति के बाद भी पीपा पुल न लगना अपने आप मे दुर्भाग्यपूर्ण है जिला प्रशासन किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले तो बेहतर होगा। यदि शिघ्र पीपा पुल नही लगा तो सलेमपुर की धरती पर एक बडा आंदोलन होगा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, प्रज्ञानन्द चौधरी, बेचुलाल चौधरी, रंजना भारती, राजीत यादव, विमलेश पाल धनगर, मालवीय प्रसाद निर्मल, रामनरायण यादव, बृजेश यादव, चंद्रभान यादव,राम ईश्वर राजभर, दिनेश सिंह, अशोक यादव, प्रमोद साहनी, विमलेश यादव,शैलेष यादव,संजय पाठक,रमेश यादव,सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।