ठगी पीड़ितों की आवाज के बैनर तले देवरिया में हुई बैठक

शेयर करे

देवरिया,

जिलाध्यक्ष अजीत मौर्या के नेतृत्व में हुई बैठक

आज दिनांक 15 फरवरी 2026 को ठगी पीड़ितों की आवाज संगठन के बैनर तले जिला देवरिया के चौधरी चरण सिंह सिंचाई विभाग के डाक बंगला पर जिलाध्यक्ष अजीत मौर्या के नेतृत्व में बैठक हुई बैठक में संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हैदर अली भी उपस्थित रहे 2023 जो फार्म जिला कार्यालय में विभिन्न कंपनियों के लिए गए थे जिसको संगठन के माध्यम से आरटीआई लगाया गया है जवाब नहीं मिलने पर प्रथम अपील भी हुई है इसके अलावा 16 फरवरी 2026 को माननीय मुख्यमंत्री को जो ज्ञापन सौंपना है उस पर भी चर्चा हुई अगर जिला प्रशासन के तरफ से कुछ संतोषजनक जवाब नहीं आता है तो संगठन के पदाधिकारी एवं पीड़ित जमा करता जो विभिन्न चिटफंड कंपनियों एवं क्रेडिट कोऑपरेटिव में पैसा जमा कर रखे हैं मार्च महीने में एक बड़ा जन आंदोलन भी करने को सहमति बनी है साथ ही संगठन के अन्य साथी विजय जायसवाल, मुबारक हुसैन, सुनील तिवारी, जयप्रकाश गुप्ता, संतोष बघेल, विद्यासागर पाल, अशोक सिंह, जितेंद्र प्रजापति, ऋषिकेश तिवारी, जयप्रकाश इत्यादि जमा करता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।