लार कोलम्बस का छात्र प्रधानमंत्री के एआई शिखर सम्मेलन में पहुंचा

शेयर करे

पीएम ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का किया उदघाटन

.. देवरिया जनपद से कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल लार के छात्र ने कार्यक्रम में लिया भाग

 

 

स्वाभिमान जागरण देवरिया। भारत एआई कम्पनियों के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। गूगल, माइक्रोशाफ्ट व अमेजन जैसी कम्पनी वर्ष 2030 तक भारत में 68 अरब डालर का निवेश करेंगी। कार्यक्रम का उदघाटन करते प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में बदलाव के मामले में सबसे आगे है। यह अत्यंत गर्व की बात है कि इण्डिया इम्पैक्ट एआई शिखर सम्मेलन में दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ए आई को अवसर के रूप में भारतीय महसूस करेंगे। भविष्य में भारत में बन रहे एआई मॉडल पूरी दुनिया में स्थापित किए जाएंगे जो दुनिया के लोगों को उनकी भाषा में सेवा देंगे। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में संप्रभुता, समावेशिता व नवाचार के स्तम्भ मजबूत होंगे।

नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट एक्सस्पो में अपनी प्रस्तुति करते कोलम्बस के छात्र नवीन कुमार जायसवाल ने कोलम्बस को ही नहीं पूरे जनपद कोगौरवान्वित किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, नवाचार, शिक्षा एवं वैश्विक में प्रभाव पर महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेने देवरिया जिले के लार स्थित कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र नवीन जायसवाल अपने शिक्षक आदित्य कुमार गुप्ता के साथ नई दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह सिंह ने मीडिया को वहाँ की कुछ तश्वीर साझा करते हुए कहा कि यह अवसर न केवल उनके लिए बल्कि पूरे विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर दोनों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कोलम्बस सदैव नवाचार, डिजिटल शिक्षा एवं भविष्य उन्मुख शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा देता रहेगा। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

(यह खबर स्वाभिमान जागरण के संपादक एन डी देहाती के रिपोर्ट का आंशिक अंश है)