महिला वकील के साथ टोलकर्मियों की मारपीट से खागा के वकीलों में आक्रोश

शेयर करे

राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

खागा फतेहपुर ::- सोनभद्र के लोढ़ी टोलप्लाजा में महिला वकील व उसके परिजनों के साथ हुई मारपीट के मामले में खागा के वकीलों में खासा आक्रोश देखने को मिला सोमवार को महिला वकील के साथ टोल कर्मियों की गुंडई का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल होते ही खागा के वकील आग बबूला हो उठे और टोल कर्मियों की दादागिरी तथा प्रशासन निरंकुशता को लेकर जमकर नारेबाज़ी करते हुए एसडीएम की गैरमौजूदगी में तहसीलदार शैल कुमारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

घटना के सम्बन्ध में शोसल मीडिया में प्रसारित खबरों के मुताबिक राबर्ट्सगंज निवासी महिला अधिवक्ता आरती पांडेय शनिवार शाम कार से नवीन कुमार सिंह, गरिमा सिंह और अवनीश दुबे के साथ ओबरा जा रही थीं। लगभग चार बजे वह लोढ़ी स्थित टोलाप्लाजा के पास पहुंचीं तो वहां जाम लगा हुआ था। काफी देर तक जाम न खुलने पर कार में बैठे उनके जीजा नवीन कुमार सिंह गाड़ी से उतरकर टोलकर्मियों से जाम का कारण पूछने लगे। आरती की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक टोलकर्मी उनके जीजा को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। यह देख अवनीश दुबे भी गाड़ी से उतरकर पहुंचे तो टोलकर्मियों ने मारपीट शुरू कर दिया।

महिला वकील का आरोप है कि वह बीच-बचाव के लिए पहुंचीं तो टोलकर्मियों लाठी-डंडे से नवीन कुमार पर हमला कर दिया। उनके सिर गंभीर चोट आई है।

खागा के वकीलों द्वारा दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है की आरोपित सभी टोलकर्मियों के विरुद्ध गैंगेस्टर रासुका के साथ बुलडोजर की कार्रवाई की जाए ,
लोढ़ी टोल प्लाजा का अनुबंध व लाइसेंस निरस्त कर जमानत राशि जब्त की जाये,
उ प्र के सभी टोल प्लाजा पर वकीलों को विशेष वरीयता व निशुल्क पास दिया जाए,
तथा वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए ।
इस मौके पर अधिवक्तागणों में रामसखा द्रिवेदी , अरविन्द पांडेय , इसराइल फ़ारूक़ी, सूर्य प्रकाश सिंह , अशोक श्रीवास्तव , राजेश द्रिवेदी, जितेंद्र द्रिवेदी, राजेश तिवारी , कृष्ण कुमार, विवेक पाठक, राजा राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह , आशुतोष पांडे , कृष्णकांत त्रिवेदी , अंशुमान शुक्ला धर्मेंद्र सिंह, इंदल सिंह , आनंद मोहन त्रिपाठी, शालू अग्रहरि, सुमन ,महेश सिंह , अरुण, अनूप कौशल , दुर्गेश अवस्थी, अखिलेश अग्रहरि हरिओम, संदीप श्रीवास्तव, महेंद्र राज सिंह, बृजेश शुक्ला , राहुल तिवारी , लक्ष्मीकांत अवस्थी , अंकित , धीरेंद्र , जितेंद्र राज योगेंद्र, योगेश त्रिपाठी, अतुल मिश्रा ,श्याम कुमार गुप्ता पंकज एडवोकेट,राजा राजेंद्र सिंह एडवोकेट , ब्रजेश शुक्ला एडवोकेट, बलवंत सिंह एडवोकेट, यूसुफ सिद्दीकी एडवोकेट, इंद्रेश पांडे एडवोकेट,सुशील नारायण शुक्ला एडवोकेट,केशचंद्र मिश्रा एडवोकेट,कृष्णाकांत त्रिवेदी, अखिलेश आदि सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे ।

ब्यूरो रिपोर्ट