देवरिया,
हम वतन निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अल्पसंख्यक अधिकारी आशुतोष पांडे ने किया ध्वजारोहण
छात्र छात्राओं में दिखा उत्साह

मदरसा पाक़ीज़ा निस्वा भेलीपट्टी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडे ने मदरसा पाकीज़ा निस्वा में ध्वजारोहण किया और मदरसा परिवार को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए यहां की बालिकाओं की उज्जवल भविष्य की कामना की गणतंत्र दिवस के अवसर पर मदरसे की बच्चियों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस अवसर पर हम वतन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया इसमें महात्मा गांधी शहीद अशफ़ाकउल्ला खान, वीर अब्दुल हमीद विषय पर बालिकाओं ने हिंदी अंग्रेजी और अरबी में निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया, प्रतिभाग करने वाली सभी बच्चियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतिभागी छत्राओं में पहले ग्रुप में कक्षा 1 से 8 तक के छात्राओं को शामिल किया गया जिस में अंग्रेजी विषय में कक्षा 8 की सादिया परवीन पहले स्थान पर कक्षा 8 की अशिफ़ा खातून दूसरे स्थान पर जबकि कक्षा 6 की सामिया सिद्दीकी तीसरे स्थान पर रहीं। दूसरे ग्रुप में कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्राओं को शामिल किया गया जिसमें अंग्रेजी विषय में कक्षा 10 की मुस्कान खातून पहले स्थान पर कक्षा 9 की अफसरा खातून दूसरे स्थान पर कक्षा 9 की गुलाफ्शां खातून तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं उर्दू में पहले ग्रुप से कक्षा 8 की रोजी खातून प्रथम कक्षा 8 की आफिया जहीर द्वितीय व कक्षा 8 की ही अलीशा खातून तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरे ग्रुप से उर्दू में ग्यारहवीं की छात्रा आलिया प्रवीन प्रथम बारहवीं कक्षा से सादिया खातून द्वितीय कक्षा 9 से मरियम तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी विषय में पहले ग्रुप से कक्षा 6 की मेहनाज खातून प्रथम कक्षा 7 की रिदा फातिमा द्वितीय कक्षा 8 की मुस्कान खातून तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि हिंदी विषय मे दूसरे ग्रुप से कक्षा 9 की सारा परवीन प्रथम 10वीं कक्षा की शमा सिद्दीकी द्वितीय 11वी की अलवीरा खातून तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर मनोज कुमार राय, मदरसे की प्रधानाचार्य रुबीना खातून सुल्ताना परवीन नासिर खातून रुखसाना खातून शकीला खातून सकीना खातून समीर निशा फरहाना खातून मुख्य रूप से मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन तमन्ना नूरी ने किया आखिर में शमशाद अहमद ने सभी मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



