सरदार पटेल नगर वार्ड नंबर 7 बाला जी हनुमान मंदिर मे धूमधाम से मनाई गईं होली
सुन्दर भजनो के साथ ही स्वादिष्ट ठंडाई का वितरण
खागा फतेहपुर ::- नगर पंचायत खखरेरु अंतर्गत वार्ड नंबर 7 सरदार पटेल नगर रक्षपालपुर मे कुछ अलग तरह की होली देखने को मिली एक तरफ जहाँ लोग रंगों व ग़ुलाल लगाकर होली मनाते हैं वही बाला जी के मंदिर मे मनमोहक भजनो के साथ होली का पावन त्यौहार मनाया गया।
डी एस चंदेल (बाला जी) अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल खखरेरु के नेतृत्व मे विगत कई वर्षो से इस तरह के आयोजन हो रहे हैं इन्होने प्रण लिया हैं की अपना पूरा जीवन बाला जी के सेवा अर्पित करना हैं इस मौके मे व्यापार मण्डल अध्यक्ष आदित्य केशरवानी, प्रेम मोहन शाहू, ज्ञान सिंह, राम सिंह (पहलवान)राम प्रताप सिंह,जीतेन्द्र सिंह (जीतू सिंह)दरोगा भाई सहित सैंकड़ो लोगो की उपस्थिति रही।
ब्यूरो रिपोर्ट



