देवरिया,
आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का भागलपुर में हुआ स्वागत
आजमगढ के सांसद धर्मेन्द्र यादव का भागलपुर मे सपा विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव व सपा जिलाउपाध्यक्ष/प्रवक्ता प्रज्ञानन्द चौधरी के नेतृत्व मे सैकडों सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया। भागलपुर में सांसद धर्मेन्द्र यादव का फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत हुआ।
ज्ञात हो की सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव सपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव जी के पिता व सलेमपुर के पूर्व विधायक सुरेश यादव का हाल चाल लेने सलेमपुर आए थे। पूर्व विधायक के आवास पर घंटो तक रुक कर पूर्व विधायक सुरेश यादव के स्वास्थ का हाल उनके पुत्र ओपी यादव से जाना व उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं से राजनितिक चर्चा भी किया। पूर्व विधायक के आवास पर अतरौलिया विधायक डा० संग्राम यादव, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, सपा विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र यादव, रामनरायण यादव, सपा जिलाउपाध्यक्ष प्रज्ञानन्द चौधरी, हरेराम आर्या, मालवीय प्रसाद निर्मल, पंकज श्रीवास्तव, बासुदेव यादव, विमलेश पाल धनगर, मनोज लारी, सोनू पांडेय, राकेश यादव, अवधेश यादव, रामईकबाल यादव,सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


