लार। स्वामी देवानंद इंटरमीडिएट मठ लार के खेल मैदान में रविवार को स्व. विनोद सिंह मुस्लिम लारी ऑल इंडिया फुटबॉल सद्भावना मनी प्राइज कप 2026 प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में सीवान ने बनारस को 7-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। देवाश्रम मठ लार के महंत अभ्यानंद गिरी और समाजसेवी राहुल सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मैच शुरू होने के बाद से ही सीवान की टीम बनारस पर भारी रही। मध्यांतर तक सीवान ने 3-1 की बढ़त बना ली थी। मध्यांतर के बाद सीवान की टीम ने चार और गोल दागे, जिससे अंतिम स्कोर 7-1 रहा। यह प्रतियोगिता लारी स्पोर्टिंग क्लब लार के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। निर्णायक मंडल में मुंगेर से संतोष कुमार सिंह, सीवान से राजू अंसारी, मऊ से मोहम्मद सरफराज और जहानाबाद से अमित कुमार शामिल थे, जिन्होंने मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुरारी सिंह, बलबीर सिंह दादा, अमृत राज सिंह, प्रशांत सिंह, जावेद लारी, फिरोज लारी सहित कई लार क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।
👇विज्ञापन 👇




