लगातार हो रही घटना से वकीलों में आक्रोश
-राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
खागा फतेहपुर ::- सोमवार की शाम गोपीगंज के लालानगर टोल प्लाजा पर टोल की लाइन में खड़ी कार से उतरे वकील प्रभात मिश्रा को मोटरसाइकिल ने सीधे टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी।टक्कर मारकर काल के गाल में पहुचाने की घटना को लेकर खागा के वकीलों में खासा रोष देखने को मिला। अपने साथी की मौत को दुर्घटना नहीं बल्कि सोची समझी घटना मानकर खागा के वकीलों ने बुधवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार शैल कुमारी को सौंपा।
दिए गए ज्ञापन में वकीलों ने मांग किया कि बार काउंसिल के प्रत्याशी सोराओं प्रयागराज निवासी युवा अधिवक्ता प्रभात मिश्रा की मौत दुर्घटना कम घटना ज़्यादा प्रतीत होती है इसकी न्यायिक जाँच होनी।
अधिवक्ता के पीड़ित परिजन को एक करोड़ मुआवजा दिया जाए, और बहुप्रतीक्षित माँग वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए ।
इस मौके पर अधिवक्तागणों में रामसखा द्रिवेदी , अरविन्द पांडेय , इसराइल फ़ारूक़ी, सूर्य प्रकाश सिंह , अशोक श्रीवास्तव , राजेश द्रिवेदी, जितेंद्र द्रिवेदी, राजेश तिवारी , कृष्ण कुमार, विवेक पाठक, राजा राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह , आशुतोष पांडे , कृष्णकांत त्रिवेदी , अंशुमान शुक्ला धर्मेंद्र सिंह, इंदल सिंह , आनंद मोहन त्रिपाठी, शालू अग्रहरि, सुमन ,महेश सिंह , अरुण, अनूप कौशल , दुर्गेश अवस्थी, अखिलेश अग्रहरि हरिओम, संदीप श्रीवास्तव, महेंद्र राज सिंह, बृजेश शुक्ला , राहुल तिवारी , लक्ष्मीकांत अवस्थी , अंकित , धीरेंद्र , जितेंद्र राज योगेंद्र, योगेश त्रिपाठी, अतुल मिश्रा ,श्याम कुमार गुप्ता पंकज एडवोकेट,राजा राजेंद्र सिंह एडवोकेट , ब्रजेश शुक्ला एडवोकेट, बलवंत सिंह एडवोकेट, यूसुफ सिद्दीकी एडवोकेट, इंद्रेश पांडे एडवोकेट,सुशील नारायण शुक्ला एडवोकेट,केशचंद्र मिश्रा एडवोकेट,कृष्णाकांत त्रिवेदी, अखिलेश आदि सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट



