खागा फतेहपुर ::- खखरेरू नगर में मढईन बालू घाट के चालू होने के बाद से ओवरलोड वाहनों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, जिससे नगरवासियों के लिए जान का जोखिम बढ़ गया है। पुलिस निगरानी के अभाव में ओवरलोड ट्रैक्टर और डंपर दिन-रात सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं।
ओवरलोड वाहन अक्सर नगर के बाजारों में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे सड़क पर जाम लग जाता है और बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओंों के लिए विशेष खतरा बना रहता है। राहगीरों, साइकिल सवारों और दोपहिया वाहन चालकों के कुचलने या चोटिल होने का जोखिम भी लगातार बना हुआ है।
ओवरलोडिंग के कारण वाहनों में अचानक टायर फटने, स्टीयरिंग फेल होने और इंजन ओवरहीटिंग जैसी कई तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ये स्थितियां नगर में किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।
इस संबंध में खागा एसडीएम अभिनीत कुमार से बात करने पर बताया कि जांच करवा कर ओवरलोड वाहनों पर सक्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट



