खखरेरू / फतेहपुर ::- थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने चार महिलाओं के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम औरहट निवासी जुबेदा बेगम पत्नी स्व. रईस अहमद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 6 मार्च को रहमतपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। आरोप है कि दोपहर करीब 2:30 बजे रहमतपुर की रहने वाली नाहिद बेगम पत्नी तौफीक ने उन पर आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वहां मौजूद सना बानो, सबीना बेगम और इकरा बानो ने मिलकर उनके साथ लात-घूंसे से मारपीट कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि इस घटना से वह काफी आहत हुई हैं। उन्होंने आरोपित महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट



