कार -बुलेट की टक्कर में बुलेट सवार घायल

लार। एक तरफ पूरे क्षेत्र में होली का त्योहार मनाया जा रहा था इसी बीच मेहरौना से मायापुर जाने वाली सड़क पर कब्रिस्तान के समीप एक कार और बुलेट में टक्कर हो गयी। बुलेट सवार घायल हो गए। मेहरौना चौकी के पुलिस स्टॉफ को घटना की जानकारी हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वाशथ्य केंद्र पहुंचाया गया।

लार थाना क्षेत्र के मायापुर के आदित्य साहनी पुत्र अर्जुन साहनी अपनी बुलेट पर एक लड़की को बैठा कर मेहरौना से माया पुर की तरफ जाने वाली सड़क पर जा रहा था तबतक सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गयी। मेहरौना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और वाहन को कब्जे में ले लिए।

आदित्य साहनी की बुलेट पर जाने वाली लड़की का नाम पता नहीं ज्ञात हुआ है। कुछ लोग बता रहे कि वह गुठनी में रहती है। कुछ लोग उसे डांसर बता रहे हैं.

सामुदायिक स्वाशथ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार के अनुसार दोनों की हालत सीरियस थी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।