सावधान! धनौती व लार रोड का रेलवे ढाला बंद होगा, वैकल्पिक मार्ग तलाशें

शेयर करे

रेल दोहरीकरण कार्य हेतु दस घंटे बन्द रहेगा सलेमपुर- भागलपुर मार्ग

रविशंकर तिवारी मईल /देवरिया

लार रोड उत्तरी ढाला 06 फ़रवरी एवं धनौती ढाला 07 फ़रवरी को रात्रि 08बजे से सुबह 06 बजे तक दोहरीकरण कार्य हेतु बन्द रहेगा

मईल। लार रोड रेलवे स्टेशन एवं सलेमपुर रेलवे स्टेशन के बीच समपार फाटक संख्या 14/C ( उत्तरी ढाला) पर नए ट्रैक बिछाने का कार्य 06फरवरी शुक्रवार की रात 08बजे से 07फ़रवरी शनिवार के सुबह 06 बजे तक कार्य होगा जिससे सामान्य जनता हेतु आवागमन बन्द रहेगा। इस दौरान लार रोड रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर के समपार फाटक संख्या 15से आवागमन चलता रहेगा। वहीं लार रोड रेलवे स्टेशन एवं सलेमपुर रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित सलेमपुर भागलपुर मार्ग पर स्थित महत्वपूर्ण रेलवे क्रॉसिंग संख्या 12स्पेशल धनौती ढाला पर नए ट्रैक में चेक रेल लगाने एवं पैकिंग का कार्य करने हेतु 07फरवरी दिन शनिवार को रात्रि 08 बजे से 08 फरवरी को सुबह 06 बजे तक कार्य कराया जाएगा, जिससे इस समपार फाटक से आवागमन इस दौरान बन्द रहेगा। जिससे सलेमपुर से भागलपुर मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। जिससे रेलवे बरहज लार मार्ग एवं देवरिया सलेमपुर मार्ग से वाहनों का आवागमन सुलभ रहेगा। उक्त आशय की जानकारी आर ई सिविल पी एम सी मऊ वीरेंद्र कुमार ने लिखित रूप से जिलाधिकारी देवरिया, स्टेशन अधीक्षक सलेमपुर एवं लार रोड एवं आरपीएफ भटनी एवं मईल थानाप्रभारी को दी है।