एआरटीओ फतेहपुर द्वितीय दल बने प्रतीक मिश्रा

शेयर करे

फतेहपुर ::- को  इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दे कि जनपद फतेहपुर में साशन ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वितीय दल के लिए प्रतीक मिश्रा को बहुत ही मंथन के बाद नियुक्त किया है।एआरटीओ प्रशासन के निलंबन के कार्यवाही के बाद सन्नाटा पसरा हुआ था।

अक्सर फतेहपुर जनपद ओवरलोडिंग के नाम पर सदैव सुर्खियां बटोरता रहा।ऐसे मे श्री मिश्रा के लिए भी राहों भरी काटों के राह से गुजारने से शायद ही कम हो!
वही जिले मे नियुक्ति मिलने के बाद एआरटीओ प्रर्वतन द्वितीय दल के रुप मे सोमवार को आजमगढ़ से रीलीब(चार्ज छोडकर)होकर मंगलवार को मंडलीय कार्यालय ज्वाईन करने के बाद देर शाम तक फतेहपुर जिले का चार्ज लेकर अपने कार्य को गति देने का काम करेगें!
शनिवार को कार्यालय बन्द होने के बाद तरह तरह की चर्चाओं से बाजार गर्म रहा।दबी दुबान लोगों ने बताया कि एआरटीओ पुष्पांजलि मित्रा गौतम के निलंबन के बाद आम लोगों ने राहत की सांस ली है।अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि नये अधिकारी कैसे आते है यह तो समय ही बताएगा!
अवैध खनन और ओवरलोडिंग परिवहन से रिश्वतखोरी के आरोप मे शासन ने फतेहपुर जिले सहित कई सम्भागीय परिवहन अधिकारी व कई यात्रीकर माल अधिकारी(पीटोओ) को निलंबित कर चुका है।इसी के चलते शासन ने अठ्ठारह एआरटीओ का तबादला किया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में ओवरलोडिंग के मामलों को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के निर्देश पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों और संभागों में तैनात अठ्ठारह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले किए गए हैं। यह कदम लगातार सामने आ रही ओवरलोडिंग की शिकायतों और प्रवर्तन कार्यों में लापरवाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट