बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया है. उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. बॉलीवुड सेलेब्स बहुत इमोशनल हो रहे हैं. धर्मेंद्र के खास दोस्त और शोले के जय अमिताभ बच्चन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. अमिताभ बच्चन ने देर रात धर्मेंद्र को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. जिसे पढ़कर हर कोई इमोशनल हो रहा है.
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे थे. अपने वीरू को खोने के बाद अमिताभ बच्चन को रात को नींद नहीं आई है. उन्होंने देर रात अपने खास दोस्त के लिए एक पोस्ट लिखा है.
अमिताभ बच्चन ने दी श्रद्धांजलि
अमिताभ बच्चन ने लिखा- ‘एक और महान हस्ती हमें छोड़कर चली गई. अखाड़ा खाली हो गया, और उनके जाने से जो खामोशी पैदा हुई है, वह असहनीय है, एक सन्नाटा रह गया है. धरम जी महानता का प्रतीक थे, जो सिर्फ अपने दमदार व्यक्तित्व के लिए ही नहीं, बल्कि अपने विशाल हृदय और अद्भुत सादगी के लिए भी याद किए जाएंगे.’



