गणतंत्र दिवस पर क़ृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ली सलामी

शेयर करे

देवरिया में चारों तरफ गणतंत्र दिवस का रहा उत्साह

पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सूर्य प्रताप शाही ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में विभिन्न टोलियों के साथ बाइक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड, यूपी-112 वाहन दस्ता, महिला वाहन दस्ता, दंगा निरोधक वाहन, रेडियो दस्ता, साइबर क्राइम सेल, विधि विज्ञान और अग्निशमन दल शामिल रहे, जिन्होंने अनुशासन और दक्षता का परिचय दिया। परेड में प्रथम टोली का नेतृत्व उप निरीक्षक दीप नारायण, द्वितीय टोली का विकास सिंह, तृतीय टोली का परवेज आलम, चतुर्थ टोली का ज्योति, पंचम टोली का प्रीतम कुमार और षष्ठम टोली का आकांक्षा यादव ने किया।पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न निरीक्षक लेखा सुनील कुमार श्रीवास्तव, निरीक्षक राकेश सिंह, उप निरीक्षक रामगोपाल यादव और मुख्य आरक्षी गरुण कुमार राय को प्रदान किया गया। वहीं, पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत्त प्रशंसा चिह्न (रजत) मुख्य आरक्षी चालक महेंद्र सिंह यादव को दिया गया। यूपी-112 पीआरवी कर्मियों गोरख प्रसाद, रत्नेश कुमार सिंह, फूलेना यादव, अफसर खान, नरेंद्र, कृष्णा यादव, जनार्दन यादव, आजाद चौहान और बृजेश यादव को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने मुख्य अतिथि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, अपर जिलाधिकारी प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी रामशंकर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, दोनों अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे।कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। डीएम ने सभी को संविधान में निहित कर्तव्यों तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की शपथ दिलाई। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

*********************

लार क्षेत्र में धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया गया।  नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष मूसा रजा लारी, श्री गणेश इंडेन गैस एजेंसी पर प्रो. राधेश्याम विश्वकर्मा, कस्बा पुलिस चौकी पर चौकी इंचार्ज कमलेश यादव, थाना पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह,  कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह, सरकारी अस्पताल पर अधीक्षक डा. बीवी सिंह ने तिरंगा फहराया।

लार ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख अनुभा अमित सिँह ने विकासखंड लार के प्रांगण में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई एवं सभागार में शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्र के लिए समर्पित रहे महापुरुषों को याद किया गया।

लिवे फर्नीचर हरखौली पर युवा नेता अशोक राजभर व पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार सिंह को संस्था के निदेशक ने सम्मानित किया 

यूपी बिहार बार्डर पर स्थित लार थाना के मेहरौना चौकी पर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने झंडा फहराया