ज्वारे विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 घायल

 

*कोंच-नदीगांव मार्ग पर ग्राम कनासी के पास हादसा, साथ गंभीर हालत में रेफर, एसडीएम-सीओ व एसीएमओ मौके पर पहुंचे

*रिपो-सुनील प्रजापति ऐंधा*

कोंच। कोंच-नदीगांव मार्ग पर ग्राम कनासी के पास सोमवार को ज्वारे विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बच्चों सहित 20 महिला-पुरुष घायल हो गए। पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से 7 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कैलिया खुर्द निवासी गयाप्रसाद जाटव के यहां ज्वारे विसर्जन के लिए श्रद्धालु तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हरदोई गुर्जर और कोटरा जा रहे थे। इसी दौरान कोंच-नदीगांव मार्ग पर ग्राम कनासी के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्परता दिखाते पुलिस और अन्य श्रद्धालुओं की मदद से घायलों को ट्रॉली से बाहर निकाला। इसके बाद दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से सभी घायलों को कोंच सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार शाक्य ने बताया कि हादसे में बच्चों सहित 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें 7 लोगों अन्नू, पूजा, रागनी, चतुरसिंह, तीजादेवी, देवकुवर व जमुना को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला मुख्यालय रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद मौके भी सीएचसी पहुंचे गए और उन्हें घायलों का हालचाल लिया।