जनपद बांदा।
जनपद बांदा में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के पावन अवसर पर मां भगवती की भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर नगर क्षेत्र के काली देवी मंदिर कंचन पुरवा में समाजसेवी/भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया द्वारा विशाल कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया। महाअष्टमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दराज के क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में कन्याएं पहुंचीं और कन्या भोज में सहभागिता की। कन्या भोज के माध्यम से मां दुर्गा के स्वरूप में कन्याओं का उपहार देकर सम्मान किया गया।

नवरात्र के इस पावन पर्व पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। हिंदू धर्म में नवरात्र के दौरान कन्या पूजन और कन्या भोज का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि छोटी कन्याओं में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का वास होता है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालु कन्याओं का पूजन करते हैं और उनको भोज कराते हैं और मां भगवती से सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली तथा जनकल्याण की कामना करते हैं। काली देवी मंदिर कंचन पुरवा में आयोजित इस विशाल कन्या भोज एवं भंडारे के माध्यम से धार्मिक परंपराब और सेवा भाव का संदेश दिया गया। महाअष्टमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना के साथ कन्याओं के सम्मान और सेवा को इस आयोजन का प्रमुख हिस्सा बनाया गया।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


