सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा का प्रदर्शन करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना पैलानी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस की जानकारी के अनुसार दिनांक 09 सितंबर 2026 को थाना पैलानी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले एक व्यक्ति को रपटा केन नदी पैलानी के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना पैलानी में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया। इस दौरान 01 अवैध तमंचा 12 बोर तथा 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम प्रेमनारायण पुत्र राजाभईया निवासी ग्राम खप्टिहाकला थाना पैलानी जनपद बांदा बताया गया। संबंधित पर मु०अ०सं०- 193/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पैलानी जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० कृष्णप्रताप सिंह, हे०कां० धीरेन्द्र सिंह रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट