जनपद बांदा।
सायंकाल उत्तरी केन माता घाट पर गंगा समग्र कानपुर प्रांत जिला बांदा एवं विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति जनपद बांदा के संयुक्त तत्वावधान में केन माता की भव्य महाआरती का आयोजन बड़ी श्रद्धापूर्वक किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने दीपदान कर मां केन की पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। आरती के उपरांत वर्तमान समय में पूरे भारत में पूज्य संत नीम करोली महाराज जी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर भक्तों ने चर्चा की और फिल्म को अपना संपूर्ण समर्थन दिया।

इस अवसर पर गंगा समग्र के जिला संयोजक एवं विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने उद्बोधन देते हुए कहा कि आज हमने केन माता की महाआरती में सभी भक्तों के साथ मिलकर मां केन से प्रार्थना की है। आज हम सबके लिए गर्व का विषय है कि हमारे आराध्य, साक्षात हनुमान स्वरूप पूज्य नीम करोली महाराज जी पर ‘हनुमान अंश’ नाम से एक दिव्य फिल्म बनी है, जिसे आज पूरा भारत देख रहा है।
जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा मैं, गंगा समग्र और विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति की ओर से सभी सनातन प्रेमियों से अपील करता हूं कि यह फिल्म अवश्य देखें। यह फिल्म हमारे युवाओं को सनातन धर्म, संत परंपरा और भारतीय संस्कृति से जोड़ेगी। यह सिर्फ फिल्म नहीं, यह सनातन की पहचान है। मैं सभी भक्तों से आग्रह करता हूं कि अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को देखें और इस धर्म कार्य में अपना सहयोग दें। केन माता महाआरती समिति इस फिल्म को अपना पूर्ण समर्थन देती है।
भक्तों ने भी एक स्वर में कहा कि सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए ऐसी फिल्मों का समर्थन जरूरी है। इस दौरान गंगा समग्र और विश्व हिंदू महासंघ के समस्त पदाधिकारी प्रदेश महामंत्री सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रमेश चंद सोनी, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ दीपक शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष पिंकी प्रजापति, जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपू मिश्रा, जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष आलोक प्रजापति, जिला संगठन मंत्री मनीष साहू, निहाल प्रजापति एवं सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


