जनपद बांदा।
बांदा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित गौशाला, हटेटी पूरवा, बांदा में गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित कर जन्माष्टमी मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ माता का तिलक, माला पहनाकर, गुड़-चारा खिलाकर और आरती कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों को गौ माता का सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों में प्रवीण सिंह, संस्थापक – बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन, कल्लू सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष – भारतीय जनता पार्टी, बांदा एवं विशिष्ट अतिथि में मुख्य पशु चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निर्मल गुप्ता, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी श्रीचंद चौधरी, अमित सेठ भोलू, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, वरिष्ठ भाजपा नेता अज्जू तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता आयुष नाथ त्रिपाठी मौजूद रहे। इस दौरान नगर पालिका एस.आई. देवेंद्र कुमार, हेमंत कुमार, नीरज त्रिपाठी, पशु चिकित्सा अधिकारी रमेश यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी श्रीराम कुशवाहा सहित गौशाला स्टाफ मौजूद रहा।

विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति की टीम से जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया, जिला संयोजक महेश तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मछंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्रीराम निषाद, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ दीपक शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष पिंकी प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, ऋषभ जड़िया, अतुल साहू, जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और गौभक्त मौजूद रहे।
मुख्य अतिथियों के उद्बोधन में प्रवीण सिंह (संस्थापक, बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन) ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म गौ सेवा के लिए ही हुआ था। आज युवा पीढ़ी को श्रीकृष्ण के गोपाल स्वरूप से सीखना चाहिए। महेश प्रजापति और उनकी टीम हर वर्ष गौशाला में आकर जो पूजन करती है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा है। बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन हमेशा गौ सेवा के ऐसे कार्यों में साथ रहेगा। कल्लू सिंह राजपूत (जिला अध्यक्ष, भाजपा बांदा) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गौ संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नगर पालिका की इस गौशाला को और बेहतर बनाया जाएगा। विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति जिस निष्ठा से गौ माता की सेवा कर रही है, वह सराहनीय है। गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है, उसकी सेवा से ही राष्ट्र का कल्याण होगा। महेश कुमार प्रजापति (जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति) ने कहा कि आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हमने गौ माता की पूजा कर जन्माष्टमी मनाई। श्रीकृष्ण स्वयं गोपाल थे, गायों से उन्हें अति प्रेम था। इसलिए जन्माष्टमी का असली उत्सव गौशाला में ही है।”
गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि मैं मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत और विशिष्ट अतिथि डॉ. निर्मल गुप्ता, ईओ श्रीचंद चौधरी सहित सभी का आभार व्यक्त करता हूं जो हमारे बुलावे पर गौशाला आए। हम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौ माता का पूजन कर गौ रक्षा का संकल्प लेते हैं। गौ सेवा ही सबसे बड़ी देश सेवा है।” अंत में सभी ने गौ माता को चारा खिलाया और गौशाला को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाए रखने का संकल्प लिया।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


