विकास की नई उड़ान, समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर ‘विकसित फतेहपुर’ की पहचान

फतेहपुर में गरजे उत्तर प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी

करोड़ो की सौगात दें गए फतेहपुर के सम्मानित जनता जनार्दन को

मेडिकल कालेज के बाद नर्सिंग के कालेज भी जनपद फतेहपुर को समर्पित

ए आई के कालेज मिलने से जनता में खुशी की लहर

फतेहपुर ::-

इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की आज जनपद फतेहपुर को विकास की अनेक सौगातें प्राप्त हुईं। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने ₹489 करोड़ से अधिक की लागत वाली 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान की।

इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रतीकात्मक चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास की चाबी, आयुष्मान भारत कार्ड तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने हेतु टूलकिट वितरित किए गए। सरकार की ये जनहितकारी योजनाएँ नागरिकों को आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानपूर्ण जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही हैं।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत आधारभूत संरचना, तीव्र विकास कार्यों और प्रभावी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से फतेहपुर, विकसित उत्तर प्रदेश एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। जनसहभागिता और सुशासन के संकल्प के साथ जनपद निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Crime24hours/आलोक कुमार केशरवानी समाचार संपादक