
जनपद बांदा।
बांदा के सेंट जॉर्ज क्रिकेट अकादमी बांदा में आयोजित स्पेशल समर क्रिकेट कैंप का समापन समारोह बुधवार को उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अनुशासित सहभागिता के लिए मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) के सचिव वासिफ जमा खां, अध्यक्ष धनंजय करवरिया, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, ललित प्रताप स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष रामबली, सेंट जॉर्ज क्रिकेट अकादमी के चेयरमैन एवं सेंट जॉर्ज स्कूल के प्रधानाचार्य अल्बर्ट रसकिन, विद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सुनील सक्सेना,वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शाखा प्रबंधक हिमांशु मिश्रा रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल के साथ अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया। स्पेशल समर कैंप में कुल 24 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें विष्णु यश, सिद्धार्थ साहू, सिद्धांत, यश राजपूत, मनन गुप्ता, अथर्व सिंह, आरव, अव्यंश गुप्ता, ध्रुव सोनी, आदर्श खुराना, अभिनय ठाकुर, प्रतीक्षा सिंह, आयुष निषाद, अविरल गुप्ता, हर्षित राजपूत, अभिकल्प, गर्वित यादव, रुद्र नामदेव, शुभांश गुप्ता, आदित्य तिवारी, निर्मलजीत सिंह, आर्यन दत्त, ऋषभ देव एवं ऋषित त्रिपाठी शामिल रहे। अकादमी के मुख्य कोच ललित प्रताप ने बताया कि इस विशेष समर कैंप का उद्देश्य खिलाड़ियों के तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर कार्य करना था। कैंप में खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट तकनीक, फिटनेस, मानसिक मजबूती तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे बेहतर खिलाड़ी बनने के साथ स्वस्थ जीवनशैली भी अपना सकें। समारोह में सहायक कोच सियोन माही, मनीष माधव, विवेक यादव एवं शुभम कुमार की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं खेल प्रेमी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ललित प्रताप स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष रामबली ने सभी मुख्य अतिथियों, अभिभावकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन निरंतर करती रहेगी।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


