जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में यातायात सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज की अध्यक्षता में यातायात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सेंट जॉर्ज स्कूल में एक व्यापक यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र/छात्राओं व शिक्षकों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, आदि के साथ-साथ सम्बन्धित विभिन्न कानूनों एवं सहायता नम्बरों आदि बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें छात्र/छात्राओं को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी दायित्व ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है, जो सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसलिए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का न करने तथा नशे की हालत में ड्राइविंग न करने, सड़क पर निर्धारित स्पीड का पालन करने, वाहन के वैध और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रुप से करने की जानकारी देकर सभी यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया साथ ही अन्य लोगों को जागरुक करने हेतु प्रेरित भी किया गया तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त दो पहिया वाहन चलाते समय दो से अधिक लोगो बैठने/बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने के खतरों आदि के बारे में जानकारी दी गई।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


