जिला कांग्रेस कमेटी ने वृक्षारोपण कर बताया वृक्षारोपण की आवश्यकता और महत्व

जनपद बांदा ।

शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बांदा के तत्वावधान में शहर बांदा के मोहल्ला ज्योति नगर क्षेत्र में स्थित फार्म हाउस में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस जनों द्वारा पौधरोपण / वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला एक प्रमुख वैश्विक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना है, यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा पर्यावरण के संरक्षण के लिए शुरू किया गया सबसे बड़ा वार्षिक अभियान है, इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर सम्मेलन में की गई थी, इसके बाद 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसका मुख्य नारा “एकमात्र पृथ्वी” था, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा संचालित होता है, भारत सहित दुनिया भर के 150 से अधिक देश इसमें हिस्सा लेते हैं, इस दिन का मुख्य महत्व यह है कि यह हमें याद दिलाता है कि पेड़-पौधे, शुद्ध हवा और साफ पानी जीवन के लिए कितने आवश्यक हैं, हर साल एक नया देश आधिकारिक तौर पर इस आयोजन का वैश्विक मेजबान बनता है। हर साल पर्यावरण से जुड़ी एक विशेष और ज्वलंत समस्या जैसे प्लास्टिक प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, या इकोसिस्टम बहाली को थीम के रूप में चुना जाता है ताकि पूरी दुनिया उसी दिशा में ठोस कदम उठाए, इस दिन को केवल एक आयोजन तक सीमित न रखकर, आम जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करके पर्यावरण को बचाया जा सकता है, नदियों से बालू का खनन पर पूरी तरह रोक लगाना चाहिए, पहाड़ों एवं पेड़ों की कटान पर रोक लगनी चाहिए,अधिक से अधिक वृक्षारोपण- प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना, पानी को व्यर्थ न बहाएं और बिजली बचाने के लिए सौर ऊर्जा जैसे विकल्पों को अपनाए, कचरे को रीसायकल करना और जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए।”

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीसीसी सदस्य आदिशक्ति दीक्षित, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, युवा कांग्रेस विधानसभा प्रभारी ईशू फैज खान, कांग्रेस नेता आरिफ निजामी, लालबाबू राजपूत, सेवालाल वर्मा आदि ने उपस्थित रहकर वृक्षारोपण किया।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट