खागा के सिद्धपीठ बड़े भीट बाबा के मंदिर से लगभग ढाई कुंटल के घंटे चोरी

खागा-फतेहपुर ::- हरदो स्थित सिद्धपीठ बड़े भीट बाबा के मंदिर से सोमवार की रात लगभग ढाई कुंटल के घंटे चोरी होगये सुबह चार बजे वहां रह रहे बाबा ज़ब झाड़ू लगाने लगे तो देखा घंटे की जंजीरें जमीन पर मंदिर के पास पड़ी हुई थी तभी बाबा ने वहीं हरदो के लोगों व पुलिस को चोरी की जानकारी दिया चोरी की जानकारी होते ही खागा चेयरमैन श्रीमती गीता सिंह व प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह व सभासद प्रतिनिधि शनि सिंह सेंगर सहित मौके पर गांव के लोग रहे मौजूद.