मईल। रात करीब दस बजे मईल थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव के समीप एसडीएम रसड़ा की गाड़ी पलट गई।इस हादसे में एसडीएम एसडीएम बाल बाल बच गए। चालक को हल्की चोटें आई हैं। बलिया जिले के रसड़ा के उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा की कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा देवरिया से आते समय मईल थाना के समीप नेनुआ गांव के पास हुआ। बताया जाता है कि उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा किसी कार्य से वाहन से देवरिया गए थे। वह वापस बलिया जनपद जा रहे थे। इसी दौरान नेनुआ गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
इस संबंध में मईल के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।



