व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी का किया सम्मान

गत दिनों कलेक्ट्रेट में हुई पीस कमेटी की बैठक में उठाई गई जनसमस्याओं खागा नगर का सुबह का विद्युत रोस्टर वा चौक फतेहपुर में गले जर्जर विद्युत पोल को तुरंत बदलवाने पर जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह का हुआ सम्मान!

फतेहपुर ::- व्यापार मंडल की शहर कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर,पुष्पगुच्छ भेंटकर वा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।स्वागत के उपरांत जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने बताया कि गत दिनों होली वा ईद पर्व को लेकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में हमारे द्वारा जनहित में दो समस्याएं उठाई गई थीं,जिनमें क्रमशः खागा नगर में प्रातः 6 बजे से 8 तक होने वाली विद्युत कटौती का समय बदलवाने वा फतेहपुर चौक चौराहे स्थिति गोमती स्वीट हाउस के पास लगे जर्जर विद्युत पोल को तुरंत बदलवाने की मांग की गई थी,जिस पर जिलाधिकारी ने उपरोक्त दोनों समस्याओं को गंभीरता से लेते जनहित में त्वरित निस्तारण किया,खागा नगर की सुबह होने वाली कटौती का समय भी बदल गया साथ ही फतेहपुर शहर के चौक चौराहे स्थिति गोमती स्वीट हाउस के पास लगे जर्जर विद्युत पोल को भी तुरंत बदला गया,जिलाधिकारी द्वारा जनहित में इतना अच्छा कार्य किए जाने पर हमारे व्यापार मंडल की शहर इकाई द्वारा जिलाधिकारी का सम्मान किया गया।हम अपने शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता वा महामंत्री दीपक साहू का भी आभार व्यक्त करते हैं,जिन्होंने जिलाधिकारी का सम्मान करने की पहल की ।इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू ,जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू,युवा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त सभासद समाजसेवी,शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री दीपक साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू भाई,राजीव सिंह,खागा युवा मंत्री विष्णु शुक्ल,जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल,अखिलेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

ब्यूरो रिपोर्ट