गांव–गांव, पांव–पांव यात्रा कालिंजर–नरैनी पहुँची, पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण का दिया संदेश

युवा, किसान और कार्यकर्ता आंदोलन को दे रहे मजबूती

खागा फतेहपुर :’-  कालिंजर/नरैनी, 13मार्च।
बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर निकाली जा रही “गांव–गांव, पांव–पांव यात्रा” अपने आठवें दिन कालिंजर–नरैनी क्षेत्र में पहुँची, जहाँ स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, यात्रा संयोजक आश्रय सिंह तथा बांदा क्षेत्र के नेतृत्वकर्ता जयराम सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह यात्रा पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के समर्थन में जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल युवा, किसान और सामाजिक कार्यकर्ता गांव–गांव जाकर लोगों को अलग राज्य के महत्व और उसके लाभों के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रवीण पांडेय ने कहा कि बुंदेलखंड दशकों से भुखमरी, बेरोजगारी, पलायन और पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने से स्थानीय सरकार रोजगार, सिंचाई और कृषि से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम कर सकेगी।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हर घर से दो हाथ इस आंदोलन के लिए आगे आएं, ताकि बुंदेलखंड के अधिकार और सम्मान की लड़ाई को और मजबूत किया जा सके।
बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की और लोगों से आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
यात्रा में मुख्य रूप से राजा बुंदेला, प्रवीण पांडेय, जयराम सिंह, कालू राम प्रजापति, अजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजू सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट