जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में खागा व्यापार मंडल के द्वारा दिया गया ज्ञापन!
ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि बोर्ड परीक्षाएं,होली पर्व वा रमजान माह को ध्यान में रखते हुए जनहित में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक की विद्युत कटौती ना की जाए!
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर सुबह की कटौती का समय ना बदला गया तो होगा आंदोलन,एक्सियन ने दिया आश्वासन शीघ्र ही विद्युत कटौती का समय बदला जाएगा!
खागा(फतेहपुर) ::- खागा नगर में विद्युत विभाग द्वारा सुबह 6 बजे से 8 बजे तक की होने वाली विद्युत कटौती के विरोध में आज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में खागा अधिशाषी अभियंता (एक्सियन ) को ज्ञापन दिया गया,जिसमें मांग की गई कि बोर्ड परीक्षाएं चल रही है,होली का पर्व भी आने वाला साथ ही रमजान माह भी चल रहा है,सुबह की विद्युत कटौती होने से छात्र छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पाती है,जिसका सीधा असर जारी बोर्ड परीक्षाओं पर हो रहा है,रोजेदारों को भी काफी परेशानियां होती है,साथ ही महिलाएं, बुजुर्ग, व्यायारी,पत्रकार वा अधिवक्ताओं सहितआम जनमानस की भी दिनचर्या प्रभावित होती है।इसलिए जनहित में खागा नगर में होने वाली सुबह की विद्युत कटौती का समय तत्काल बदला जाए,अगर विद्युत विभाग द्वारा सुबह की विद्युत कटौती का समय अतिशीघ्र नहीं बदला जाता है,तो फिर व्यापार मंडल जनहित में आंदोलन करेगा,जिसकी सारी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।जिस पर एक्सियन ने अतिशीघ्र सुबह की कटौती से राहत दिलवाने का आश्वासन दिया।इस दौरान प्रमुख रूप से बजरंग दल के जिला सह संयोजक रोहित दीक्षित, व्यापार मंडल मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, उपाध्यक्ष धीरज मोदनवाल,मंत्री रामचंद्र शुक्ल,शमीम अहमद, राजू तिवारी,महेश मोदनवाल,अनिल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
ब्यूरो रिपोर्ट



