व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक का किया सम्मान

जिले में बेहतर कानून व्यवस्था वा होली पर्व जिले भर में शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न करवाने में पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह का हुआ सम्मान

फतेहपुर ::-( उ.प्र.),आज दिनांक – 11.03.2026,दिन बुधवार को व्यापार मंडल के द्वारा जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर,पुष्पगुच्छ भेंटकर वा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।स्वागत के उपरांत जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने बताया कि जब से पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह जिले में पुलिस अधीक्षक बना कार आएं हैं,तब से उनके नेतृत्व में जिले में क़ानून व्यवस्था बहुत ही सराहनीय है,साथ ही अभी हाल ही सम्पन्न हुए होली के पर्व को भी पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में संपूर्ण जनपद में बड़ी ही शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न करवाया गया ।इसके अतिरिक्त जिले भर में कानून व्यवस्था पहले से बेहतर है,सड़क पर पुलिसिंग दिखाई पड़ रही है ,इन सब चीजों को लेकर आज हमारे व्यापार मंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक का सम्मान किया गया।इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू ,जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू,युवा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त सभासद समाजसेवी,शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री दीपक साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू भाई,राजीव सिंह,खागा युवा मंत्री विष्णु शुक्ल,जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल,अखिलेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

ब्यूरो रिपोर्ट