खागा/फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत खागा डाकखाना स्थित मंगलम गार्डन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘श्री हरि कथा ज्ञान यज्ञ’ का भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने भक्ति की अविरल धारा में गोता लगाया।
ईश्वर की भक्ति ही जीवन का आधार: साध्वी अर्चना भारती
दिव्य गुरु सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री भक्ति अर्चना भारती जी ने प्रवचनों के माध्यम से भक्ति और सेवा के गूढ़ रहस्यों को साझा किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, “ईश्वर की भक्ति ही मानव जीवन का वास्तविक आधार है। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही मनुष्य के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है।” साध्वी जी के भजनों और आध्यात्मिक विचारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कथा की पूर्णाहूति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की व्यवस्था और भक्तों के उत्साह ने इसे एक उत्सव का रूप दे दिया।
इस अवसर पर मुख्य यजमान अभिषेक भार्गव के साथ ही प्रमुख रूप से पप्पू द्विवेदी अविनाश द्विवेदी रामबाबू त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, अजय त्रिपाठी . सूर्य भान त्रिपाठी, अनुराग द्विवेदी छत्रपाल मौर्य, आशीष द्विवेदी शिवगंज द्विवेदी प्रवीण, ज्ञानेंद्र प्रजापति, एडवोकेट अतुल सिंह सहित भारी संख्या में भक्तगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Crime24hours /समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी


