डेयरी फ़ार्म हाऊस का सोलर पैनल, बैटरी, टुल्लू पम्प खोल ले गए चोर

लार। लगातार छोटी मोटी चोरियों के बीच बीती रात एक और चोरी की घटना प्रकाश में आई है। लार थाना क्षेत्र के कुंडावल हरि स्थित मनोबीर बाबा स्थान से थोड़ी ही दूर पर मईल के कुंडौली निवासी आशुतोष सिंह पशुओं के लिए एक डेयरी फ़ार्म हाऊस बनवा रहे हैं। यहां उन्होंने बिजली के लिए सोलर लगवाया था। पानी के लिए टुल्लू पम्प लगवाया था। बीती रात अज्ञात चोरों ने फाटक का ताला तोड़कर सोलर पैनल, बैटरी, टुल्लू पम्प आदि चुरा ले गए। घटना की जानकारी आशुतोष सिंह को तब हुई जब वे आज सुबह अपने डेयरी फ़ार्म हाऊस पर पहुंचे।

इस प्रकार की चोरी की घटना लार थाना क्षेत्र में आये दिन हो रही है। अभी एक सप्ताह हुए लार थाना क्षेत्र के हरखौली में राम जानकी मार्ग के किनारे निर्माणाधीन मकान दुकान से अजय कुमार मद्देशिया का हैण्ड पम्प व टुल्लू पम्प चोर खोल ले लगे थे। स्थानीय लोग बताते हैं कि क्षेत्र में कुछ युवक दिन में रेकी कर रात में चोरी करते हैं। रात में ऐ चोर पिकप लेकर घूमते हैं और बकरी, हैण्डपम्प, टुल्लू पम्प आदि चुरा ले जाते हैं। क्षेत्र के नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक देवरिया से मांग किया है कि डेरा डाल कर रहने वाले लोगों के यहाँ यदि पुलिस छापेमारी करे तो ऐसे युवक पकड़ लिए जाएंगे जिनके पास कोई खेती नहीं, कोई रोजगार नहीं, मेहनत मजदूरी नहीं करते और महंगे बाईक, महंगे फोन इस्तेमाल करते हैं. दिन भर गुटखा चबाते हैं,शाम होते ही शराब और मटन मीट का दावत करते हैं। सवाल यह है कि क्या अपने दैनिक खर्च के लिए ऐसे युवा चोरी करना शुरू कर दिए हैं? यह जांच का विषय है।