मईल। स्थानीय थाना क्षेत्र और लार थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। पुलिस को आये दिन शिकायत मिल रही। दो मंदिरों में चोरी हुई। कुंडावल हरी में आशुतोष सिंह के डेयरी फ़ार्म में चोरी हुई। लार के पिपरा में ऑटो में बैठी महिला के गहने लेकर नट महिलाएं फरार हो गयीं। इन्हीं सब घटनाओ के बीच एक महिला का पर्स उचक्का द्वारा ले भागने में फिर कामयाब हो गया। मईल थाना क्षेत्र के सरवन पिपरा निवासी शंभा देवी ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र से 13 हजार निकाल कर पर्स में रखकर ठेले के पास बेंच पर पर्स रखकर बेटियों को चाउमीन खिला रही थी तभी एक उचक्का आया और पर्स लेकर भाग निकला।
मईल थाना क्षेत्र में बढ़ रहे इस प्रकार के अपराध से लोगों में भय का माहौल है कब किसका पर्स कोई उड़ा ले सभी को इसकी चिंता है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।



