देवरिया,
कम्पोजिट विद्यालय मटियारा जगदीश में हुआ आयोजन
28 फरवरी 2026 शनिवार को विज्ञान दिवस के उपलक्ष में कंपोजिट विद्यालय मटियारा जगदीश के प्रांगण में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक अहम्दउल्लाह खान के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लार ब्लॉक प्रमुख पति अमित कुमार सिंह (बबलू) और विशिष्ट अतिथि के रूप में लार ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह पहुंचे। जिनको विद्यालय द्वारा अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

इसी प्रकार विज्ञान प्रदर्शनी में कंपोजिट विद्यालय मटियारा जगदीश की निक्की कुमारी ने प्रथम स्थान और बभनौली पांडे की अनामिका ने द्वितीय और नायमां खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।।
इन सभी विजेताओं को शील्ड प्रशस्ति पत्र और प्रमुख जी द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष श्री गोविंद मिश्रा, रोहित कुमार प्रधान प्रतिनिधि मटियारा जगदीश, अभय मिश्र प्रधान पति दोगरी मिश्र, अखिलेश दुबे प्रधान पति पटनेजी और मटियारा जगदीश के सहायक अध्यापक संजय, कमलेश्वर वर्मा, कन्हैयालाल ,अनुराग सिंह, मंगल सिंह एवं आशा उपाध्याय उपस्थित रहे।



