जनता दरबार में जनसेवक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश

खखरेरू /फतेहपुर ::- नगर पंचायत खखरेरू स्थित कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह द्वारा प्रत्येक माह की 15 तारीख को आयोजित किए जाने वाले जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं जनसेवक के समक्ष रखीं और समाधान की मांग की।

जनता दरबार के दौरान कुल 109 लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इनमें मुख्य रूप से बिजली, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना तथा राजस्व से जुड़े मामलों की शिकायतें शामिल रहीं। जनसेवक राजेश सिंह ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर कई मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से प्रत्येक माह जनता दरबार आयोजित किया जाता है, ताकि लोगों को अपनी समस्या बताने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन समस्याओं का मौके पर समाधान संभव नहीं है, उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाकर जल्द निस्तारण कराया जाएगा।

जनता दरबार में रीतू पटेल, महेंद्र सिंह, अमर सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने अपनी समस्याएं सुने जाने पर संतोष व्यक्त किया और जनसेवक का आभार जताया।