थानेदार बदला गया लेकिन शराब का अवैध कारोबार नहीं थम्हा

बनकटा व श्रीराम पुर थाना क्षेत्र से बिहार को लगातार हो रही शराब तस्करी 

बिहार की मैरवा पुलिस ने लग्जरी वाहन से 52 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ा 

 

देवरिया जिले के बनकटा और श्रीराम पुर थाना क्षेत्र से लगातार बिहार में ले जाई जा रही है। शराब ढोने के लिए अवैध वाहनों का प्रयोग हो रह है। बनकटा थाना क्षेत्र के किशोरी छपरा का एक व्यक्ति बगैर नम्बर की लग्जरी कार से बिहार में शराब ले जा रहा था। वह आराम से यूपी की सीमा पार कर गया। ज्योहीं बिहार सीमा में घुसा मैरवा पुलिस ने उसे दबोच लिया। मैरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए शराब ढुलाई में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की लक्जरी कार को भी जब्त कर लिया है। बरामद शराब की बाजार में कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। एसओ मैरवा राहुल कुमार ने बताया कि यूपी बार्डर से कुछ दूरी पर स्थित परसिया गांव के समीप नियमित वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के क्रम में कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई और मौके से शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार तस्कर की पहचान विशाल प्रताप सिंह निवासी ग्राम किशोरी छापर थाना बनकटा जिला देवरिया के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी शराब तस्करी मामले में सारण जिले के जनता बाजार थाना में मामला दर्ज है।