देवरिया। लार थाना क्षेत्र के रावत पार अमेठिया गाँव के समीप गुरुवार की सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली और पिकप में भिड़ंत हो गयी। टक्कर के बाद पिकप सड़क पर पलट गया। मौके से ट्रैक्टर ट्राली वाला भाग गया। इस घटना में पिकप क्षतिगस्त हो गया।
सुबह लगभग पांच बजे लार -सलेमपुर मार्ग पर हुई इस दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अवरोध हो गया था। लोगों की मदद से किसी तरह पिकप सीधा किया गया।
समाजसेवी बिट्टन सिंह ने घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि संयोग ठीक था किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी।



