देवरिया। लार थाना के अजना स्थित एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाले एक मजदूर की दो बेटियों के साथ मारपीट करने के मामले में लार पुलिस ने कई लोगों पर केस दर्ज किया है। यह कृत्य ईंट भट्टे पर कार्यकरने वाले ही दूसरे मजदूरों ने किया है।
लार (पकड़ी) का एक दलित परिवार अजना ईंट भट्ठे पर अस्थायी रूप से रहकर ईंट बनाने का कार्य करता है। 15 मार्च को जब मजदूर की बेटी ईंट भट्ठा परिसर में अपने अस्थायी आवास में भोजन पका रही थी तो ईंट भट्ठे पर काम करने वाले कुछ अन्य मजदूर उसके आवास में घुसकर दो बेटियों से मारपीट किए।
पुलिस ने सुसंगत धाराओं में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।



